फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: बिजली का बिल लंबित होने की बात कर कारोबारी के खाते में सेंध, ऐसी कॉलों से आप रहें सावधान

Tue, 02 Aug 2022 02:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनीष ने जैसे ही लिंक को क्लिक कर उसकी मदद से 10 रुपये का भुगतान किया वैसे ही उसके खाते से रुपये कटना शुरू हो गए। छह बार पर मनीष के खाते से छह लाख रुपये कट गए। 
विज्ञापन
cyber fraud - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि किसी अंजान नंबर से आपके पास कोई कॉल आए और आपके किसी भी प्रकार के बिल लंबित होने की बात करे तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि यह कोई शातिर ठग हो। शाहदरा जिले के गोरखपार्क में एक कारोबारी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। 

विज्ञापन


बदमाशों ने उनका बिजली का बिल लंबित होने की बात कर पीड़ित मनीष जैन (49) के खाते से छह लाख रुपये उड़ा उड़ा लिए। वारदात के बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस डिजीटल फुटप्रिंट की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जिन-जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए पुलिस उसकी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मनीष अपने परिवार के साथ गोरखपार्क, शाहदरा में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। शनिवार को इनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर पिछले छह माह का बिजली का बिल लंबित होने की बात की। कंप्यूटर में दिख नहीं रहा। इसके लिए मनीष से कहा कि कि वह एक लिंक पर क्लिक कर 10 रुपये का भुगतान करें। इसके बाद बिल जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


मनीष ने जैसे ही लिंक को क्लिक कर उसकी मदद से 10 रुपये का भुगतान किया वैसे ही उसके खाते से रुपये कटना शुरू हो गए। छह बार पर मनीष के खाते से छह लाख रुपये कट गए। आरोपियों ने उसका पूरा खाता खाली कर दिया। बाद में अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें