फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरडी मंत्रालय में सचिव ने टॉक शो में लिया हिस्सा, कहा-बेहतर शिक्षा के लिए सहयोग जरूरी

Sat, 30 Jun 2018 09:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
talk show
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी पाना नहीं है बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी निभानी होती है। बच्चे और अभिभावक क्या चाहते हैं और समय के अनुसार क्या बदलाव होने चाहिए, नीति निर्माताओं को इससे मदद मिलती है।

विज्ञापन


यह बात शनिवार को सेक्टर-18 गार्डन गलेरिया में आयोजित टॉक शो के दौरान एचआरडी मंत्रालय में सचिव (एसई एंड एल) वरिष्ठ आईएएस अनिल स्वरूप ने मुख्य अतिथि के तौर पर कही। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि और विकास हेतु इस तरह के परस्पर संवादात्मक सत्र देश के कोने-कोने में आयोजित किए जाने चाहिए।

विज्ञापन

talk show
कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लगभग 32 स्कूलों के प्रसिद्ध विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। टॉक शो की शुरूआत में अहलकॉन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक पांडेय ने वर्तमान शिक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। 

बताया कि किस तरह से राष्ट्र में यह सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और तकनीकी सुधारों से लगातार प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों ने विभिन्न शिक्षा स्तरों अवसाद, तनाव और सहकर्मी के साथ दबाव जैसी कुछ गंभीर समस्याओं से निपटने के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयोजक सैयद शमीम अनवर ने कहा कि हम हर साल इस तरह के शो करेंगे। इस मौके पर गार्डन गैलेरिया मॉल के प्रमुख महिम सिंह समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें