- त्यागराज स्टेडियम में वैज्ञानिक परीक्षणों के जरिए हुआ चयन, जून में होंगे लेवल-3 ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (डीएसयू) ने भविष्य के खिलाड़ियों की पहचान के लिए त्यागराज स्टेडियम में स्टेज-1 टैलेंट हंट का आयोजन किया। इसके तहत लेवल-1 और लेवल-2 ट्रायल्स में बच्चों की खेल क्षमता का वैज्ञानिक और तकनीकी मूल्यांकन किया गया। आधुनिक उपकरणों की मदद से खिलाड़ियों की मोटर स्किल्स और खेल-विशेष क्षमताओं की जांच की गई। चयन प्रक्रिया की निगरानी विश्वविद्यालय अधिकारियों, कोचों और तकनीकी विशेषज्ञों ने की, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। अभिभावकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं और सकारात्मक माहौल की सराहना की। डीएसयू के अनुसार यह टैलेंट हंट दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है, जहां शिक्षा के साथ पेशेवर खेल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। चयनित खिलाड़ियों के लिए लेवल-3 ट्रायल्स जून के दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे।