फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेतन कर्मचारी से काम लेना सभ्य समाज के खिलाफ: हाईकोर्ट

Sat, 08 Sep 2018 05:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi high court
विज्ञापन

बिना वेतन किसी भी कर्मचारी से काम लेना किसी भी सभ्य समाज की भावना के विरुद्ध है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी सात अध्यापकों को पांच माह से वेतन न दिए जाने के मामले की सुनवाई करते हुए की। मामला लोनी रोड स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ा है। पीड़ित अध्यापकों को अप्रैल 2018 से वेतन नहीं मिला है।

विज्ञापन

  
जस्टिस सी. हरि शंकर ने पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई एक अक्तूबर को तय की गई है। इन अध्यापकों ने अधिवक्ता अशोक अग्रवाल के जरिये याचिका दायर कर वेतन दिलाने की गुहार लगाई है।  

याचिका में कहा गया कि छठे व सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की बात छोड़िए यह स्कूल अपने 60 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन ही नहीं दे रहा है। इन कर्मचारियों में 45 अध्यापक व 15 अन्य कर्मचारी हैं। स्कूल में करीब एक हजार छात्र पढ़ते हैं। इन छात्रों से यह स्कूल पांच से आठ हजार रुपये प्रति माह फीस लेता है। इसके बाद भी कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें