फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा के पास ही रहेगा ताज मानसिंह होटल, 33 साल की मिली लीज

Sat, 29 Sep 2018 05:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Taj Mansingh Hotel
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित ताज मानसिंह होटल अब टाटा कंपनी के पास ही रहेगा। शुक्रवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की ई-नीलामी में टाटा कंपनी की ओर से सबसे बड़ी बोली लगाई गई थी, जिसके बाद टाटा को ही 33 साल की लीज पर होटल सौंपा गया। 

विज्ञापन


हालांकि इस नीलामी में टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) का आईटीसी से मुकाबला था। टाटा ग्रुप को 33 साल की लीज कुछ शर्तों पर मिली है, जिसमें हर महीने 7.03 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस देना तय हुआ है। यह पहले के 3.94 करोड़ रुपये से 78 फीसदी ज्यादा है।    

दरअसल वर्ष 2011 में ताज मानसिंह होटल की लीज खत्म हो चुकी है। इसके बाद से लगातार अस्थायी मंजूरी लेकर होटल संचालित था। इस होटल का संचालन आईएचसीएल (टाटा समूह) ही कर रहा था। इस होटल को 1978 में 33 वर्ष की लीज पर दिया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर ई-नीलामी को पारदर्शी बनाने के लिए एनडीएमसी ने इसका सीधा प्रसारण किया। कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे दिल्ली के मुख्य बाजारों में लगे स्क्रीन डिस्पले पर नीलामी का प्रसारण चलाया गया था।

सुबह 11 से शाम तकरीबन चार बजे तक चली इस नीलामी में आईटीसी समूह की ओर से भी बड़ी बोलियां लगाई गई थीं, लेकिन नियमानुसार सबसे बड़ी नीलामी टाटा की ओर से आने के बाद उसे ही लीज सौंपी गई।       

एनडीएमसी के अधिकारी ने बताया कि इस बार नियम में बदलाव किए गए हैं। टाटा कंपनी के आगे शर्त भी रखी है। अगर होटल को नुकसान होता है तो भी उसे तय भुगतान करना ही होगा। इस होटल की नीलामी के लिए एनडीएमसी ने पहले भी दो बार टेंडर निकाला था।

ये तीसरा प्रयास है। बताया जा रहा है कि ताज मानसिंह होटल की नीलामी को लेकर काफी चर्चाएं थीं, इसीलिए इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इसका सीधा प्रसारण किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें