पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 जनवरी की रात गंदा नाला के पास एक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिला। पुलिस ने उसकी बाइक की जांच की तो पता चला कि बदमाश इसे लक्ष्मी नगर से चुराई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि 29 साल के जोगिंदर पेशे से दर्जी है। उसपर पहले से 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह राजौरी गार्डन थाने का घोषित बदमाश है। पूछताछ में उसने वारदातों में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि लोगों को धमकाने के लिए वह पिस्टल का इस्तेमाल करता था।