फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बकाया पैसों को लेकर दर्जी पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चश्मदीद के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, पुरानी दुश्मनी भी रही वजह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दयालपुर इलाके में बकाया पैसा न देने पर एक युवक ने पेशे से दर्जी वसीम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चश्मदीद के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया गया है।
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि बुधवार को ओल्ड मुस्तफाबाद की गली नंबर 24 में चाकू से हमले की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले पीसीआर कर्मी घायल वसीम (38) को जीटीबी अस्पताल ले गए थे। वह बयान देने की हालत में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद दानिश ने बताया कि वसीम का कुछ पैसा शाहरुख पर बकाया था। पैसे मांगने पर दोनों में कहासुनी हुई और आरोपी ने अचानक वसीम की छाती के बाईं ओर चाकू मार दिया। जांच में पता चला कि आरोपी और वसीम के रिश्तेदार अरमान के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था, जिससे पुरानी दुश्मनी थी।
पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश देकर उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। शाहरुख ओल्ड मुस्तफाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें