सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रोफेसर सतीश कुमार ने कॉलेज के बर्सर पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रोफेसर कुमार अपने अधीन पीएचडी कर रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
उनके इस्तीफे के बाद कॉलेज के खजांची सुधीर जोसेफ को नया बर्सर नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि दिल्ली की निचली अदालत ने बीते मंगलवार को प्रो. कुमार को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।
रसायन विभाग के डॉ सतीश कुमार ने एक एसएमएस के जरिये बर्सर की जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद कॉलेज के प्रबंध निकाय ने बुधवार को उन्हें इस पद के कर्तव्यों व दायित्वों से मुक्त करने का फैसला लिया। वहीं वह प्रोफेसर के तौर पर अपना काम करते रहेंगे। मालूम हो कि सतीश कुमार को बचाने की कोशिश का आरोप कॉलेज प्रिंसिपल डॉ थंपू पर भी है।