दिल्ली और गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले और एक मौत के बाद गौतमबुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण या इस बीमारी से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए लोग कॉल कर सकते हैं। रविवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘जिले में स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम नाकाफी’ पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नंबर जारी किए हैं।
विभाग के मुताबिक, सरकारी और निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू संबंधी दिशा-निर्देश और नोडल सेंटर की जानकारी सोमवार को दी जाएगी।
टेमी फ्लू दवा दिल्ली से मंगाकर सरकारी अस्पताल को उपलब्ध करा दी जाएगी। विभाग के पास मास्क मौजूद हैं, लेकिन अस्पताल ने नहीं मांगे हैं।
हेल्पलाइन नंबर
सीएमओ---------------------------9582054784
सीएमएस---------------------------9582793537
जिला मलेरिया अधिकारी-----------9412492815