फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकों ने किया फरीदाबाद का नाम रोशन

Sun, 02 Nov 2014 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश स्कूल तैराकी चैंपियनशिप में फरीदाबाद की महिला तैराकों ने कई पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


जिला अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी (खेल) बुद्धिराम धनकड़ ने बताया कि चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में आयशर स्कूल की वाणी पराशर ने 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटर फ्लाई व 50 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण पदक जीता।

एमवीएन अरावली की रिया आहूवालिया ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण, 50 मीटर, 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। इसी स्कूल की प्रियंका ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत, 100 मीटर व 200 मीटर में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


आयशर स्कूल की वाणी पराशर ने अंडर-19 में सभी वर्गों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में एमवीएन अरावली स्कूल की खुशी ठाकुर ने 50 मीटर, 100 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। इसी स्कूल की कोमल वर्मा ने 50 मीटर, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किया।

डीएवी-14 की अंजली सांगवान ने 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण पदक और 50 मीटर बटर फ्लाई में सिल्वर मेडल जीता है। अंडर-14 में आयशर स्कूल के 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सिल्वर मेडल, 100 मीटर व 200 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


जबकि अंडर-14 में डीएवी स्कूल 14 की अंशुल सांगवान ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक, 200 मीटर बैक स्ट्रोक सिल्वर व 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अंशुल सांगवान अंडर-14 में सभी वर्गों में तीसरे स्थान पर रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें