दिल्ली महिला आयोग स्वाति मालीवाल और राजभवन के बीच आरोपों की गोलाबारी चरम पर पहुंच गई है। बुधवार शाम को स्वाति ने ट्वीट किया कि उपराज्यपाल कार्यालय से फोन कर उन्हें आयोग में काम करने से मना कर दिया गया है।
वहीं रात को एलजी ऑफिस ने इसका सिरे से खंडन कर दिया। ऑफिस से कहा गया है कि स्वाति मालीवाल या उनके ऑफिस में उपराज्यपाल ने कोई फोन नहीं किया है। मालीवाल ने जो ट्वीट किया है वह झूठ है। स्वाति से बुधवार तो दूर, एलजी नजीब जंग ने कभी भी कोई बातचीत नहीं की।
इधर मालीवाल के मुताबिक, एलजी आफिस से फोन दिल्ली महिला आयोग गया था, जिसमें सूचना दी गई थी कि अध्यक्ष की नियुक्ति उपराज्यपाल की सहमति के बगैर की गई है।
इसलिए उन्हें बृहस्पतिवार से कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। आयोग से हमें यह सूचना मिली। ऐसा लगता है कि वह बृहस्पतिवार को आयोग के कार्यालय में ताला लगा सकते हैं।