फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर लोकसभा स्पीकर से मिली स्वाति

Sun, 09 Aug 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सुरक्षा मुद्दे पर संसद में एक दिन विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल शनिवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मिलीं।
विज्ञापन


बैठक में महिला सुरक्षा पर विस्तार से बात हुई। खास बात यह है कि सुमित्रा ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आयोग की मदद करने का भी भरोसा दिलाया है।
 
नई दिल्ली के 20 अकबर रोड स्थित लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के घर पर शनिवार शाम स्वाति मालीवाल पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर संसद में भी सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर चर्चा पर जोर दिया।
विज्ञापन

सुमित्रा महाजन ने दिलाया मदद का भरोसा

स्वाति के अनुसार महिला सुरक्षा सर्वोपरि है और देश में महिलाओं की स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में सभी को मिलकर आगे ठोस रणनीति बनानी चाहिए।

स्वाति की मांग पर सुमित्रा ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर वे आगे बात करेंगी। बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पदभार संभालने के साथ ही राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा मुद्दे पर चिंता जताते हुए सभी से आगे बढ़कर काम करने का आह्वान किया था।
 
इसी के तहत उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था। इसी के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर महिला सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें