फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal: एलजी और स्वाति के बीच हुई बातचीत; AAP बोली- इससे साबित होता कि मालीवाल BJP के लिए कर रहीं काम

Tue, 21 May 2024 05:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

स्वाति मालीवाल से बातचीत के बाद एलजी वीके सक्सेना ने बयान जारी किया है। एलजी ने बयान में सीएम केजरीवाल की खामोशी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताती है।
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना और स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार से मारपीट मामले के बाद दिल्ली की राजनीति लगातार गरमायी हुई है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के निशाने पर पार्टी भी है। बीती रात 10 बजे उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने आप पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना से बातचीत की। एलजी ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं आप ने कहा कि इससे साबित होता है कि स्वाति मालीवाल भाजपा के लिए काम कर रहीं हैं।

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल से बातचीत के बाद एलजी वीके सक्सेना ने बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल पर सीएम आवास में हुए कथित हमले और बदसलूकी को लेकर मीडिया में चल रहीं खबरों से पिछले कुछ दिनों से मेरा मन व्यथित है। बीते सोमवार को स्वाति मालीवाल ने उन्हें फोनकर अपना दर्द साझा किया। एलजी ने कहा है कि सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है स्वाति के साथ बदसलूकी मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में हुई, जबकि वह भी उस समय आवास में मौजूद थे। 

एलजी बोले- सीएम केजरीवाल से ऐसी न थी उम्मीद
एलजी ने बयान में सीएम केजरीवाल की खामोशी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताती है। मुझे उम्मीद थी कि कम से कम सीएम केजरीवाल मामले पर अपनी बात रखेंगे, न कि टाल-मटोल करने वाले बने रहेंगे।
विज्ञापन

'आप' ने एलजी के बयान पर दिया ये जवाब
एलजी के पत्र पर आप ने बयान जारी किया है। आप ने कहा है कि एलजी की चिट्ठी से साबित हुआ स्वाति मालीवाल भाजपा के लिए काम कर रहीं हैं। चुनाव में भाजपा रोज नई साजिश लेकर आ रही है। कभी शराब घोटाला, कभी स्वाति मालीवाल, कभी विदेशी फंडिंग के झूठे आरोप। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव तक रोज नए हथकंडे अपनाएगी। भाजपा बुरी तरह से हार रही है। अब मोदी जी की डूबती नैया को स्वाति मालीवाल का सहारा है। स्वाति मालीवाल के जरिये वो अपना चुनाव अभियान उठाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें