फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal Case: कौन हैं बिभव कुमार? जिनका नाम विधानसभा में लेने पर भड़कीं स्वाति, केजरीवाल से क्या है नाता

Fri, 27 Sep 2024 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल और बिभव की दोस्ती वर्षों पुरानी है। साल 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव कुमार लंबे समय से उनके साथ हैं। 
विज्ञापन
Swati Maliwal Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि आप नेताओं को केंद्र सरकार की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है। जब वो उन नेताओं के नाम ले रहे थे तो उनमें एक नाम बिभव कुमार का भी था। 
विज्ञापन


इसके बाद इस पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। आइए जानते हैं कि बिभव और केजरीवाल के बीच का रिश्ता कब का और कितना पुराना है।

केजरीवाल और बिभव की दोस्ती वर्षों पुरानी है। साल 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव कुमार लंबे समय से उनके साथ हैं। बिभव का ताल्लुक बिहार से है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल के साथ बिभव की दोस्ती वर्षों पुरानी है। 
विज्ञापन


बिभव कुमार वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद से हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैगजीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। 

बिभव शुरू से ही अरविंद केजरीवाल के रोजाना के कार्यक्रम और दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे। हालांकि सतर्कता विभाग ने उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

 

इस मामले से चर्चा में आए बिभव कुमार
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने कुछ समय पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर उनके सहयोगी बिभव कुमार ने मारपीट और बदसलूकी की थी। 

 

मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। इसके बाद बिभव कुमार को जेल भी जाना पड़ा था। फिलहाल वह जमानत पर हैं। मामले की सुनवाई अभी भी कोर्ट में चल रही है।
 
विज्ञापन

मदद के लिए चिल्लाने पर भी बिभव करता रहा हमला: स्वाति
स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब मदद के लिए वह चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुका। स्वाति ने बताया था कि वह लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थीं लेकिन बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात मारी थी। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें