फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया कांड - 2 : मारपीट करने वाली तीनों महिला पुलिस अफसर हों निलंबित : मालीवाल 

Sat, 30 Nov 2019 10:31 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
swati maliwal
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संसद के बाहर बेटियों को सुरक्षा देने व हैदराबाद दुष्कर्म मामले का विरोध करने वाली अनु दूबे से मारपीट करने वाली तीनों महिला अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है। मालीवाल का कहना है कि देश में हर दो मिनट में दुराचार होता है, लेकिन सरकार खामोश हैं। सवाल उठाने वालों को पुलिस डरा-धमकाकर चुप करवा देती है। मालीवाल ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। 
विज्ञापन


अनु दूबे की मदद के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचीं मालीवाल ने कहा कि आज फिर 2012 की यादें ताजा हो गई हैं। निर्भया कांड के बाद अब हैदराबाद की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। देश की राजधानी में एक निहत्थी व अकेली बेटी अनु दूबे अपने डर व सुरक्षा की मांग को लेकर संसद के बाहर सिर्फ सरकार से सवाल करना चाहती थी। अनु ने कहा कि थाने के अंदर तीन महिला अधिकारियों ने बिस्तर पर लिटाकर उसको मारा-पीटा। उसके शरीर व हाथ पर चोट के निशान दिख रहे हैं।

पुलिस ने गेट नहीं खोला 

मालीवाल का कहना है कि जब मैं शिकायत के लिए थाने पहुंची तो गेट नहीं खोला गया। गेट बंद करना दर्शाता है कि आम आदमी पुलिस तक अपनी बात भी नहीं पहुंचा सकता है। मैंने अनु से पुलिस मारपीट की शिकायत दर्ज करवा दी है। अब देखना है कि पुलिस अपनी तीन महिला अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें