13 दिन आमरण अनशन के चलते तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली गेट स्थित लोकनायक अस्पताल में दो दिन से भर्ती दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मंगलवार सुबह छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन घर पर आराम करने की सलाह दी है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका शरीर अब भी कमजोर है, लेकिन वे बेहतर महसूस कर रही हैं। अनशन तो खत्म हो गया, लेकिन उनके हौसले और बुलंद हुए हैं। दुष्कर्म मामलों के खिलाफ सख्त सिस्टम बनवाकर ही मानेंगे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि विरोध हमेशा शांतिपूर्वक होना चाहिए।