फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal Case: बिभव को मुंबई क्यों लेकर जा रही दिल्ली पुलिस, इस एक सुराग से सुलझेगी गुत्थी

Tue, 21 May 2024 01:43 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के साथ बिभव कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस आरोपी बिभव कुमार को मुंबई लेकर जा रही है। 
विज्ञापन

 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को जांच के लिए दिल्ली पुलिस दिल्ली हवाईअड्डे से मुंबई ले जा रही है। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में कहा था कि वे बिभव कुमार को मुंबई में उस जगह ले जाए जहां उन्होंने अपना फोन फॉर्मेट किया था।



स्वाति मालीवाल मामले पर भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि बिभव कुमार ने घटना के बाद अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट का फैसला लिया। सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में खाली मिली थी। सभी सबूतों को मिटाया जा रहा है। बिभव कुमार को पूछताछ के लिए मुंबई लेकर जाया जा रहा है। ऐसा ही शराब घोटाले के दौरान हुआ जब जांच के दौरान अपने मोबाइल फोन को खराब कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें