फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: 'क्या दिल्ली-पंजाब और गुजरात के लोग पाकिस्तानी हैं?' अमित शाह के बयान पर भड़के सीएम केजरीवाल

Tue, 21 May 2024 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है। अमित शाह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आपको प्रधानमंत्री ने अपना वारिस चुना है। अभी से अहंकार हो गया। अहंकार कम कीजिए।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 5वें चरण का चुनाव खत्म हो गया है और जैसे-जैस चुनाव होते जा रहे हैं वैसे-वैसे साफ होता जा रहा है कि चार जून को मोदी सरकार जा रही है।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। कई लोगों ने सर्वे किए हैं। इसमें निकलकर आया है कि इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से ज्यादा सीट मिल रही हैं। साफ सुथरी और स्थायी सरकार बनेगी। कल अमित शाह दिल्ली में आए। उनकी सभा में 500 से भी कम लोग थे। 

उन्होंने देश के लोगों को गाली दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सपोर्टर पाकिस्तानी हैं। दिल्ली में 70 में से 62 सीट, पंजाब में 117 में 92 सीट, गुजरात में 14 प्रतिशत वोट दिया। गोवा, यूपी, आसाम में आम आदमी पार्टी को वोट मिला।
विज्ञापन


पंजाब के लोग पाकिस्तानी? गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों के लोगों ने हमें प्यार और विश्वास दिया, क्या इस देश के सभी लोग पाकिस्तानी हैं? इस बात पर इतना घमंड है कि आप लोगों को गाली देने लगे और धमकाने लगे। आप अभी तक पीएम नहीं बने हैं और इतने अहंकारी हो गए हैं।

 

आपको प्रधानमंत्री ने अपना वारिस चुना है। अभी से अहंकार हो गया। अहंकार कम कीजिए। अमित शाह को लोग पीएम नहीं चुन रहे हैं। आपकी सरकार जा रही है। देश की जनता को गाली देंगे, तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा। 


विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने कहा कि योगी भी दिल्ली आए थे। आपके असली दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं। प्रधानमंत्री और अमित शाह ने यूपी से उन्हें हटाने का प्लान बना लिया है, उनसे निपटिए। इंडिया को बढ़ाना और बचाना है, तो इंडिया को जिताना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें