फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता: सौ रुपये का सूट खरीदने पर भाई ने फोड़ी बहन की आंखें

Tue, 13 Aug 2019 05:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीड़ित युवती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर जो बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने वाली थी, उसी भाई ने सौ रुपये का सूट खरीदने पर बहन की आंखें फोड़ दी। क्रूरता की हद पार करते हुए बहन के साथ मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया। दिल दहला देने वाला यह मामला द्वारका नार्थ थाना क्षेत्र का है। घटना के समय लड़की के माता-पिता अपने गांव गए हुए थे। 

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग को महिला पंचायत के माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली। घटना पांच अगस्त की है। आयोग की टीम ने ही युवती को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के पहुंचने पर पीड़ित पक्ष ने किसी के भी खिलाफ शिकायत करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई नाबालिग 17 साल का है और पीड़ित युवती की आयु 20 साल है।

दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, युवती ने बताया है कि उसका भाई अक्सर मारपीट करता था। वह अपने छोटे भाई-बहनों को भी मारता था। घटना से एक दिन पहले ही भाई ने अपनी आठ वर्षीय बहन के साथ भी मारपीट की थी। आयोग की टीम जब मदद के लिए युवती के घर पहुंची तो युवती खून में लथपथ फर्श पर थी और उसकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचाया गया था। युवती की गंभीर हालत के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


युवती को देखने अस्पताल पहुंची स्वाति मालीवाल

सफदरजंग में घायल युवती को देखने के लिए दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहुंचीं। इस मामले में आयोग ने दिल्ली पुलिस को समन भेजा है और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस का कहना है कि उपचार के बाद युवती को छुट्टी मिल चुकी है। घटना के समय युवती के माता-पिता घर पर नहीं थे, उन्हें जानकारी देकर यहां बुलाया गया।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस घटना ने झकझोर दिया है। राखी का त्योहार आ रहा है और भाई ने अपनी बहन के साथ ऐसा बर्ताव किया। युवती ने भाई से बगैर पूछे सौ रुपये का सूट खरीद लिया था, जिससे वह क्षुब्ध हो गया। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें