फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal : मालीवाल ने कहा- दुष्कर्म और जान से मारने की मिल रहीं धमकियां, पुलिस को शिकायत

Mon, 27 May 2024 03:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

स्वाति मालीवाल ने कहा कि 'आप के नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे चरित्र हनन और शर्मसार करने वाले अभियान के बाद से मुझे दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं'।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि 'आप के नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे चरित्र हनन और शर्मसार करने वाले अभियान के बाद से मुझे दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं'। उन्होंने कहा कि यह तब और बढ़ गया जब यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा मेरे खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट की। 

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा, पार्टी नेतृत्व मुझे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है'। उन्होंने ध्रुव राठी के वीडियो को लेकर कहा कि मैंने अपना पक्ष रखने के लिए ध्रुव तक पहुंचने की पूरी कोशिश की लेकिन मेरी कॉल और संदेशों को नजरअंदाज कर दिया गया। स्वाति ने कहा कि यह शर्मनाक है कि उनके जैसे लोग, जो खुद के स्वतंत्र पत्रकार होने का दावा करते हैं और इस तरह की हरकत करते हैं। आप के अन्य प्रवक्ताओं की तरह मुझे इस हद तक शर्मिंदा कर रहे हैं कि अब मुझे अभद्रता और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें