फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 'आप' को टक्कर देने के लिए मैदान में आ रहे हैं उनके ही पुराने साथी

Thu, 09 Feb 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
योगेंद्र यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वराज इंडिया ने ऐलान किया है कि वह दिल्ली नगर निगम चुनाव में महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी। पार्टी उन सीटों से भी महिला उम्मीदवार उतारेगी, जो आरक्षित नहीं हैं। पार्टी अपने नगर निगम चुनाव का शंखनाद 12 फरवरी को रामलीला मैदान रैली से करेगी।
विज्ञापन


दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना का स्वागत करते हुए स्वराज इंडिया ने कहा कि पार्टी दिल्ली में सार्थक विकल्प देने के मकसद से नगर निगम चुनाव में उतरेगी। सभी 272 सीटों पर स्वराज इंडिया के उम्मीदवार होंगे।

उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते हफ्ते से ही इच्छुक लोगों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं। पार्टी लोगों की क्षमता व शख्सियत का आकलन कर रही है। इसके आधार पर नाम का ऐलान होगा।
विज्ञापन

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के बारे में पार्टी का कहना है कि पार्टी सियासत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के पक्ष में है।
विज्ञापन

अनारक्षित सीटों पर भी महिलाओं को प्राथमिकता

योगेन्द्र यादव - फोटो : Getty
इसी मकसद से अनारक्षित सीटों पर भी महिला उम्मीदवार उतारेगी। स्वराज इंडिया के प्रवक्ता अनुपम ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए स्वराज इंडिया अनारक्षित सीटों पर भी महिलाओं को प्राथमिकता देगी।

उम्मीदवारों के नाम पार्टी की 12 फरवरी को रामलीला मैदान रैली के बाद घोषित किए जाएंगे। अनुपम का कहना है कि ‘जवाब दो-हिसाब दो’ रैली में दिल्ली की दशा-दिशा और आगे की रूपरेखा पर बात होगी और स्वराज इंडिया के चुनाव अभियान का शंखनाद होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें