दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहली बार राजनीति में अपना भाग्य आजमाने उतर रही स्वराज इंडिया पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है। सूची में कुल 29 उम्मीदवारों के नाम है, जिसमें 12 महिलाएं शामिल है।
पार्टी अब छठी सूची के साथ 272 नगर निगम सीटों में से 200 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने अपने छठी सूची में सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा प्रबंधन, इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े युवा उम्मीदवारों को मौका दिया है।
पार्टी का कहना है कि वह युवाओं को ज्यादा मौके दे रहे है, जिससे वह बेहतर सोच के साथ एमसीडी को अपने अच्छे प्रबंधन से आगे ले जा सके। एमसीडी में काबिज बीती सरकारों ने उसे कबाड़ बना दिया है।