फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीडी चुनाव में स्वराज इंडिया ने निकाला अनूठा अभियान

Thu, 30 Mar 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
योगेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव से अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर रही स्वराज इंडिया ने सोमवार को मैं भी साफ दिल, साफ दिल्ली के साथ नामक मुहिम लांच की। इसके हत पार्टी के सभी प्रत्याशी जनता के बीच दस्तखत अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


नामांकन करते वक्त नागरिकों के हस्ताक्षर के साथ जाएंगे। पार्टी का दावा है कि इससे चुनाव को मुद्दों पर लाने में मदद मिलेगी। पार्टी का कहना है कि दस्तखत 20 मीटर लंबे बसंती कपड़े पर लिए जाएंगे। बाजारों, शॉपिंग मॉल, मेट्रो स्टेशन के नजदीक, गली-मोहल्ले और नुक्कड़ पर अभियान चलेगा।

इस दौरान लोगों को साफ दिल, साफ दिल्ली की शपथ भी दिलाई जाएगी। प्रत्याशी के नामांकन करने से एक दिन पहले स्वराज इंडिया संबंधित वार्ड में बसंती स्वराज फ्लैग मार्च निकालेगी। इसमें हस्ताक्षर युक्त कपड़े को 20 वालंटियर अपने कंधों पर रखकर पूरे वार्ड में चक्कर लगाएंगे। मार्च के साथ-साथ बाइक रैली भी निकलेगी।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि किसी भी उम्मीदवार को 10 प्रस्तावकों की जरूरत होती है। लेकिन स्वराज इंडिया के प्रत्याशी अपने साथ सैकड़ों लोगों की दस्तखत लेकर जाएंगे। इसके जरिये लोगों के बीच निगम से जुड़े मुद्दों पर बात करने की लिये माहौल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें