फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने खुलवाया इस्लामिक जलसे के समापन पर लगा जाम

Mon, 05 Oct 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नावली गांव में हुए इस्लामिक जलसे के समापन के बाद जैसे ही लोग अपने घरों की और निकले तो गुडगांव-अलवर मार्ग पर भारी जाम लग गया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक बाधित रहे गुडगांव-अलवर मार्ग पर लोग काफी परेशान दिखाई दिए। इस बीच जाम की स्थिति से निपटने के लिए तैनात पुलिस को करीब दो किलोमीटर लंबे जाम को खुलवाने में तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बता दें कि मेवात के नावली गांव में शनिवार से आयोजित हुए इस्लामिक जलसे में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे थे। इस बीच रविवार की सुबह जब लाखों की तादाद में जन सैलाब उमड़ा तो गुडगांव-अलवर मार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की भी कड़ी मशक्कत

इस बीच संबंधित मार्ग के अलावा पुन्हाना रोड़ सहित कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्ते पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही।

करीब 11 बजे जलसे का समापन होते ही जैसे ही लोग अपने-अपने प्रस्थानों की और जाने लगे तो गुडगांव-अलवर मार्ग पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।

मार्ग पर जाम ऐसा लगा कि स्वयं सेवकों और मौके पर तैनात पुलिस को जाम खुलवाने में तीन घंटे की कडी मेहनत करनी पड़ी। गुडगांव-अलवर मार्ग पर जाम की स्थिति के चलते जलसे में आए लोगों सहित बाहरी मुसाफिरों को भी इससे काफी परेशानी उठानी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें