फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वामी दयानंद मार्ग जाम से आजाद, 900 मीटर का सफर अब पांच मिनट में

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारी कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर और सूर्या अस्पताल के पास यू-टर्न बनने से बदली यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल स्वामी दयानंद मार्ग (रोड नंबर- 57) पर जाम से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली यातायात पुलिस की पूर्वी रेंज और पीडब्ल्यूडी ने इसे सिग्नल फ्री बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया है। बिहारी कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर और सूर्या अस्पताल के पास बनाए गए यू-टर्न चालू होने तथा अनावश्यक कट बंद होने के बाद करीब 900 मीटर का सफर अब सिर्फ पांच मिनट में तय हो सकेगा। पहले इस दूरी को तय करने में 15 से 20 मिनट लग जाते थे।

स्वामी दयानंद मार्ग गांधी नगर, कृष्णा नगर, आजाद नगर, बिहारी कॉलोनी, जगतपुरी और आसपास के घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ता है। अलग-अलग कट और चौराहों के कारण वाहन बार-बार रुकते थे, इस वजह से यहां अक्सर जाम लगता था।
विज्ञापन



अनावश्यक कट बंद, यू-टर्न से यातायात होगा व्यवस्थित
यातायात पुलिस ने बिहारी कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर और सूर्या अस्पताल के पास निर्धारित यू-टर्न विकसित किए हैं। वहीं अनावश्यक कट बंद कर दिए गए हैं। अब वाहन चालकों को निर्धारित स्थान से ही यू-टर्न लेना होगा। इसके अलावा रैंप और टेबल टॉप बनाए गए हैं। यू-टर्न से पहले दिशा बताने वाले संकेतक लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालक समय रहते लेन बदल सकें। संवेदनशील स्थानों पर फुटपाथ की ऊंचाई बढ़ाने के साथ बोलार्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन




सिग्नल फ्री कॉरिडोर का मतलब केवल लालबत्तियों की संख्या कम करना नहीं है। इसका उद्देश्य वाहनों को अनावश्यक रूप से रोकने वाले स्थानों की पहचान कर वहां इंजीनियरिंग के माध्यम से समाधान करना है।
-श्वेता चौहान, डीसीपी ट्रैफिक ईस्टर्न रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें