फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: '17 मार्च तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार, नहीं तो...' अविमुक्तेश्वरनांद सरस्वती का बड़ा एलान

Mon, 10 Mar 2025 09:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सरकार 17 मार्च तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें और पूरे देश में गौ हत्या प्रतिबंधित करवाएं। 17 मार्च को दिनभर प्रतीक्षा के बाद सकारात्मक परिणाम न आने पर वह कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडवनगर स्थित सुखसागर फार्म में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को एलान किया है कि अगर सरकार गौ रक्षा पर ठोस कानून बनाने के लिए अपना रुख साफ नहीं करती है तो वह 17 मार्च को रामलीला मैदान में धरना देंगे। वह दिल्ली रामलीला मैदान में वह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बैठेंगे और जब तक सरकार का प्रतिनिधि वहां पहुंचकर गौ रक्षा के लिए कानून बनाया जाने पर अपना रूख साफ नहीं करेगा, तब तक वह बैठे रहेंगे। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शाम तक अगर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो वहीं से वह कठोर रणनीति तैयार कर उसकी घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार गौ रक्षा के नाम पर सत्ता में आई, वादा किया था कि वह गौ हत्या पर कड़े कानून बनाएगी, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करेंगी लेकिन जब से वह सत्ता में आई है वह इन सभी वादों को भूल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सरकार 17 मार्च तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे और पूरे देश में गौ हत्या पूर्णत प्रतिबंधित करवाये। 17 मार्च को दिनभर प्रतीक्षा के बाद सकारात्मक परिणाम न आने पर वह कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान डासना मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश आहूजा, राष्ट्रीय प्रवक्ता रेखा चौधरी शैलेंद्र योगीराज सहित अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें