दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों के राजधानी दिल्ली में घुस आने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके लिए पहाड़गंज इलाके में पोस्टर भी चिपकाए गए हैं।
विज्ञापन
इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि दोनों आतंकी फीरोजपुर के नजदीक एक माइल स्टोन के पास खड़े हैं। इस निशानी के मुताबिक वहां से फीरोजपुर महज 9 किलोमीटर की दूरी पर है और दिल्ली 360 किलोमीटर दूर। पुलिस को पता चला है कि इन आतंकियों ने दिल्ली में घुसने की कोशिश की है।