फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल में भिड़े सुशील-राणा समर्थक

Sat, 30 Dec 2017 10:20 AM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशील कुमार
विज्ञापन
बीजिंग और लंदन ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की वापसी के बाद उनका मैट पर प्रदर्शन कम और विवाद ज्यादा सुर्खियों में हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल के दौरान शुक्रवार को कुछ ऐसा ही हुआ। सुशील ट्रायल में प्रवीण राणा से जीत कर टीम में तो चयनित हो गए, लेकिन दोनों ही पहलवानों के समर्थक बाउट के बाद आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


इसमें राणा के तीन समर्थक जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बीचबचाव किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि  प्रवीण राणा के समर्थकों की ओर से शिकायत दी गई है। घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। उसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। 

आरोप है कि सुशील के समर्थकों ने प्रवीण राणा और उनके भाई नवीन राणा पर हमला बोल दिया, जिसमें नवीन राणा को गंभीर चोटें आई हैं। वह लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल हैं। राणा का कहना है कि वह इस हमले के लिए सुशील के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं। वहीं सुशील ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि प्रवीण ने बाउट के दौरान न सिर्फ उन्हें काटा बल्कि उनका घुटना तोडऩे की कोशिश की। यह सब प्रवीण ने जानबूझकर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील के समर्थकों को नागवार गुजरीं राणा की हरकतें

सुशील कुमार और प्रवीण राणा के समर्थक भिड़े। - फोटो : अमर उजाला
74 किलो में सुुशील ने राणा को 7-3 और जितेंदर को 4-3 से हराया। सुशील के साथ बाउट के दौरान राणा ने कुछ ऐसी हरकतें की जो सुशील के समर्थकों को नागवार गुजरीं। आरोप यह भी है कि राणा के भाई ने सुशील के ससुर सतपाल के साथ भी बहस की। इसके बाद ही सुशील के समर्थकों ने स्टेडियम के बाहर राणा और उनके भाई पर हमला कर दिया।

राणा के समर्थकों ने इस दौरान पुलिस को भी बुलाया। पीड़ितों ने सुशील कुमार के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि फिल्हाल वह इस मामले में कुछ नहीं करने जा रहे हैं। अगर उनके पास लिखित में कोई शिकायत आएगी तो वह जरूर कुछ कार्रवाई करेंगे।

अवारे, बजरंग भी हुए चयनित
सुशील की तो वापसी हो गई है, लेकिन साक्षी मलिक के पति सत्यवर्त कादियां को 97 किलो में मौसम खत्री के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं 57 किलो में अप्रत्याशित परिणाम निकला राहुल अवारे ने संदीप तोमर और अमित कुमार को परास्त कर टीम में जगह बनाई। 86 किलो में सोमवीर और 65 किलो में बजरंग टीम में चुने गए हैं। वहीं 125 किलो में सुमित ट्रायल में जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें