फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की रेल का कैसा है हाल, पैरा-एथलीट ने सुनाई दर्दभरी रात की आपबीती

Sun, 11 Jun 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
suvarna raj - फोटो : ani
विज्ञापन
हमारे देश में खिलाड़ियों खासकर दिव्यांग खिलाड़ियों के प्र‌त‌ि किस तरह की अनदेखी की जाती है उसका एक बड़ा उदाहरण आज सामने आया है। नागपुर से दिल्ली की रेल यात्रा करने वाली पैरा-एथलीट  सुवर्णा राज ने कुछ ऐसे दावे किए हैं जो देश को शर्मिंदा करने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन


सुवर्णा का दावा है कि नागपुर से दिल्ली की यात्रा करते वक्त उन्हें अपर बर्थ अलॉट होने की वजह से अपनी पूरी रात फर्श पर सोकर बितानी पड़ी। उनका कहना है कि वो दिल्ली आ रही थीं और उन्होंने अपनी पूरी रात ट्रेन की फर्श पर सोकर बिताई क्योंकि उन्हें निचली बर्थ नहीं दी गई।

इसके बाद सुवर्णा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वो रेल मंत्री से मिलकर उन्हें और उन जैसे ही एथलीटों के सामने आने वाली परेशानियों का जिक्र करना चाहती हैं। वो बताना चाहती हैं कि जब भी उन्हें रेल यात्रा करनी पड़ती है तो उन्हें ‌कैसी-कैसी परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
Want to meet Rail Minister Suresh Prabhu & tell him about the problems we have to face while travelling in trains :Suvarna Raj, para-athlete pic.twitter.com/HLiDxs6glo — ANI (@ANI_news) June 11, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें