फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दीपालय चिल्ड्रन होम का औचक निरीक्षण, बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने दीपालय चिल्ड्रन होम, नूंह का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव नेहा गुप्ता ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। बच्चों ने खुलकर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए, जिस पर अधिकारियों ने संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। टीम ने चिल्ड्रन होम के केयरटेकर व स्टाफ से भी बातचीत कर संस्थान की चुनौतियों को समझा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और उन्हें सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण देना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे और सामने आने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें