दिल्ली के लीला पैलेस होटल पर इस समय पूरे देश के मीडिया की निगाह है। यहां आने-जाने वाले हर शख्स से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं वो क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी में तो नहीं आए हैं?
शुक्रवार को होने वाली सुरेश रैना की शादी भले ही एक हाईप्रोफाइल मैरेज सेरेमनी है लेकिन, उनके और उनकी होने वाली पत्नी प्रियंका चौधरी के परिवार वालों ने इस पूरे फंक्शन को बेहद निजी बनाए रखने का पूरा इंतजाम कर रखा है।
अभी तक किसी को इस बात की कोई ठोस जानकारी नहीं है कि रैना की शादी में क्रिकेट और राजनीति की दुनिया से कौन-कौन सी हस्तियां आने वाली हैं।