फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना बने गाजियाबाद नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर, लोगों को करेंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक

Sun, 29 Oct 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
d
विज्ञापन
देश-विदेश में गाजियाबाद का नाम रोशन करने वाले हरफनमौला क्रिकेटर सुरेश रैना अब शहर को चमकाने में भी मदद करेंगे। गाजियाबाद नगर निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। सुरेश रैना अब नगर निगम के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। रैना रविवार को नगर निगम के मुख्यालय पहुंचकर अफसरों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


जनवरी महीने में देश भर के 4041 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। नगर निगम अधिकारी इस सर्वेक्षण को लेकर संजीदा हैं। शहर को खुले में शौचमुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए शौचालयों का निर्माण, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, रात्रिकालीन सफाई और मशीनें खरीदी गईं हैं। अब स्थानीय हस्तियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है।

इससे पहले नगर निगम अधिकारी आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा को ब्रांड एंबेसडर बना चुके हैं। अब नगर निगम ने क्रिकेटर सुरेश रैना को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि रैना नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गाजियाबाद के रहने वाले सुरेश रैना ने उन्हें सहर्ष स्वीकृति दे दी है। वह रविवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें