फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, पार्टी तिमारपुर से दे सकती है टिकट

Fri, 06 Dec 2024 01:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बिट्टू तिमारपुर से कांग्रेस के विधायक रहे हैं, इसके बाद वह आप से होते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार बिट्टू आप के टिकट पर तिमारपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। भाजपा नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बिट्टू तिमारपुर से कांग्रेस के विधायक रहे हैं, इसके बाद वह आप से होते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार बिट्टू आप के टिकट पर तिमारपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल आप नेता दिलीप पांडेय ने आज चुनाव न लड़ने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम लोग और गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ। बहुत सारे बच्चों की जिंदगी के बेहतर होने की संभावनाएं प्रबल हुईं।'

आप नेता ने आगे लिखा, 'राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने बाद, अब समय है आप में ही रह कर कुछ और करने का। तिमारपुर की विधानसभा सीट से कोई भी चुनाव लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे. उनकी जीत आप का हर कार्यकर्ता मिलकर सुनिश्चित करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें