फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला: इस बार दिखेगी स्वर्ण जयंती की झलक

Fri, 16 Dec 2016 12:24 AM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
हर‌ियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
31वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्पशिल्प मेले में थीम स्टेट झारखंड, कंट्री पार्टनर इजिप्ट की संस्कृति और सभ्यता तो दिखेगी ही, इसके साथ ही हरियाणा की स्वर्ण जयंती की झलक भी देखने को मिलेगी। हरियाणा अपनी 50वीं  स्वर्ण जयंती मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष में सूरजकुंड मेले के जरिए  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा को प्रमोट करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एक  फरवरी से शुरू होने जा रहे मेले की तैयारियों में तेजी आ गई है। पहली बार  झारखंड को थीम स्टेट बनाया गया है। मेला परिसर झारखंड के रंग में रंगा तो  दिखेगा लेकिन इस बार हरियाणा के 50 साल के सफर को मेले के माध्यम से  दर्शकों के सामने विशेष तौर पर पेश किया जाएगा।

कला, संस्कृति, शिक्षा,  खेल, राष्ट्रीय धरोहरों के अलावा हरियाणा की 50 उपलब्धियों को देश विदेश से  आए पर्यटकों के सामने दर्शाया जाएगा। मेला हस्तशिल्प तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हैपनिंग हरियाणा की झलक यहां भी दिखेगी।
विज्ञापन


मेले के माध्यम से विदेशों से आने प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों को निवेश के लिए आकर्षित  किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय पटल पर हरियाणा को पहचान  दिलाने के लिए सूरजकुंड मेले से बेहतर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है। इसी को  ध्यान में रख इस बार मेले की तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है।

इस  बार मेले के लिए 50 से ज्यादा देशों को निमंत्रण भेजा गया है, जिसमें 35  देशों ने शिरकत करने की हामी भर ली है। इसमें पाकिस्तान और चीन भी शामिल  हैं। हालांकि, इन दोनों ही देशों के शिल्पकारों और प्रतिनिधियों के मेले  में आने को लेकर संशय बना हुआ है।

मेले में होगा फ्री वाईफाई जोन
डिजिटल  इंडिया की झलक अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में दिखेगी। इस बार फूड कोर्ट  में फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फूड कोर्ट में लजीज  व्यंजनों के साथ पर्यटक फ्री इंटरनेट का भी लुत्फ उठा सकेंगे। मेला प्रशासन  ने इसके लिए मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों से संपर्क साधना शुरू कर  दिया है।

हट्स का 70 प्रतिशत काम पूरा
मेले  में 1000 से ज्यादा हट्स बनाई जा रही हैं। मेला शुरू होने में 47 दिन बाकि  हैं। ऐसे में  मेले की तैयारियों का काम तेजी से चल रहा है।750 से ज्यादा  हट्स बना दी गई हैं। ठेकेदार निसार अहमद ने बताया कि 31 दिंसबर तक हट्स और  दिवारों को नया रंग रूप देने का काम पूरा हो जाएगा।

प्रदेश को मिलेगी अलग पहचान
विदेशों  में सूरजकुंड मेले की पहचान है, प्रदेश को कोई नही जानता है। इसीलिए मेले  के माध्यम से हरियाणा की कला संस्कृति को दर्शाया जाएगा। जिससे की प्रदेश  की अपनी अलग पहचान बनाई जा सके।-सीमा त्रिखा, मुख्य संसदीय सचिव पर्यटन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें