शहर के सेक्टर-26 स्थित एक होटल में शक्रवार की रात मिसेज गुड़गांव 2014 कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता का ताज 29 वर्षीया सुप्रिया नागपाल को मिसेज गुड़गांव 2014 चुना गया।
ग्लैमर की चकाचौंध में इस कांटेस्ट का आयोजन किया गया। गीत संगीत से भरे इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।
प्रतियोगिता में प्रथम रनरअप का खिलाफ मिसेज पूजा सुनेजा को मिला। वहीं द्वितीय रनर अप मिसेज मिहिका गुप्ता रही। इस प्रतियोगिता का मकसद महिलाओं में सौंदर्य और स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाना है।
मिसेज गुड़गांव 2014 प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को कुछ और भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें मिसेज ब्यूटीफुल स्माइल, मिसेज परफेक्ट वॉक, मिसेज फोटोजेनिक और मिसेज ब्यूटीफुल बॉडी के नाम शामिल हैं। जैसे ही विजेता की घोषणा हुई सुप्रिया नागपास खुशी से उछल पड़ी।