फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रेशन, लोगों ने एसयूवी की बुकिंग रोकी

Thu, 17 Dec 2015 01:33 AM IST
अमर उलाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आते ही बुधवार को टीएचए में कार खरीदने वाले लोग परेशान हो गए। दो हजार सीसी से अधिक क्षमता वाली कारों के रजिस्ट्रेशन पर रोक की जानकारी लेने के लिए लोग शोरूम पहुंच गए। कार बुक करवा चुके कई लोगों ने बुकिंग फ्रीज करवा दी।
विज्ञापन


आंकड़ों की मानें, तो एनसीआर में सबसे ज्यादा लग्जरी गाड़ियों की बिक्री गाजियाबाद से होती है। इनमें ज्यादातर दो हजार सीसी से अधिक एसयूवी हैं।

लिंक रोड स्थित मोटोक्रॉफ्ट के जीएम संजय त्यागी ने बताया कि सुबह से डीजल गाड़ियों की बुकिंग करवाने वालों के कॉल्स आ रहे हैं।

वह जानकारी मांग रहे हैं कि उनकी कार गाजियाबाद से रजिस्टर्ड हो सकेगी अथवा नहीं। सभी को डर है कि कहीं कार खरीदने के बाद रजिस्ट्रेशन में समस्या नहीं आए।

दिल्ली नहीं जा पाएंगे आठ हजार ट्रक
दिल्ली में दस साल पुराने ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध की वजह से गाजियाबाद-नोएडा के करीब आठ हजार ट्रकों पर असर पड़ेगा। ऐसे ट्रक अब दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता हरदीप सिंह का कहना है कि फिलहाल गाजियाबाद में आठ हजार और नोएडा में 5000 भारी वाहन माल ढुलाई का काम करते हैं।

इसमें से गाजियाबाद के करीब पांच हजार और नोएडा के तीन हजार ट्रक दस साल पुराने हैं। अब ये वाहन दिल्ली के लिए बेकार हैं।

लिहाजा अब यह गाजियाबाद/नोएडा में ही खड़े होंगे। इनमें से कई वाहन दूध, फल, सब्जी जैसे आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में लगे हुए हैं। अगर इनको एकाएक रोक दिया जाता है तो सप्लाई पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें