फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार से नाराज हुई सुप्रीम कोर्ट, सत्येंद्र जैन पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

Mon, 03 Oct 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सतेन्द्र जैन
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप के बावजूद इस मामले पर हलफनामा दाखिल न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कड़ी नाराजगी जताई। यही नहीं अदालत ने हलफनामा दाखिल न करने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जबरदस्त फटकार लगाते हुए पूछा कि जब लोग मर रहे हों तो आपको 24 घंटे का वक्त क्यों चाहिए। अदालत ने कहा, आपकी मंशा मामले को हल्के में लेने की थी और आपने शनिवार को हलफनामा दाखिल नहीं किया।

अदालत ने आगे कहा कि आपको पूरी रात जागकर हलफनामा तैयार करना चाहिए था। हमने आपको हलफनामा दाखिल करने के लिए वक्त दिया था कि आप अधिकारियों के नाम बता सकें, जो आपकी बात नहीं मान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें