फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के बागी विधायक सहरावत की याचिका सुनने को राजी हुआ सुप्रीम कोर्ट, कल होगी सुनवाई

Thu, 27 Jun 2019 11:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देवेंदर सहरावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक देवेंदर सहरावत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भेजे गए अयोग्यता नोटिस को चुनौती दी थी जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। अदालत उनकी याचिका सुनने को तैयार हो गई है और शुक्रवार को पहली सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


गौतरलब है कि वरिष्ठ वकील सोली सोराबजी ने बुधवार को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवाई की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की थी। इस पर पीठ ने उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था।

पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट में भी इस पर सुनवाई हो सकती है। सोराबजी द्वारा लगातार आग्रह करने पर पीठ ने उन्हें याचिका दाखिल करने के लिए कहा था। पीठ ने कहा कि हम यह देखेंगे कि हमें इस पर विचार करना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन


पीठ ने सोराबजी से गुरुवार को फिर से इस मामले का उल्लेख करने के लिए कहा था। इसी पर सोराबजी ने आज दोबारा याचिका दायर की तो अदालत इस मामले को सुनने को राजी हो गई।

गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दलबदल विरोधी कानून के तहत सहरावत और एक अन्य विधायक अनिल वाजपेयी को अयोग्यता नोटिस जारी किया था। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दोनों ‘आप’ विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें