नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आरपीसी इलाके में स्थित अंडरग्राउंड पानी के टैंक की सफाई 3, 4 और 5 अप्रैल को की जाएगी। इस दौरान पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। एम्स के इंजीनियरिंग विभाग ने सभी कर्मचारियों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और इलाके में रहने वालों से अपील की है कि इन तीन दिनों में पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और जरूरत से ज्यादा पानी जमा न करें। सूचना में कहा गया है कि पानी की कमी से बचने के लिए कृपया इन तारीखों पर पानी का इस्तेमाल कम से कम करें। सफाई पूरी होने के बाद पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। ब्यूरो