फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध रूप से चल रही गैस गोदाम, आपूर्ति विभाग ने मारा छापा; 109 सिलेंडर जब्त; इन लोगों को होती थी सप्लाई

Fri, 03 Jan 2025 06:56 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर जिले में बिना अनुमति के भारत गैस सिलेंडर का अवैध गोदाम बना हुआ था। आपूर्ति विभाग की ओर से छापेमारी की गई। विभाग ने 14.2 और 47 किलोग्राम के करीब 109 सिलेंडर बरामद किए।
विज्ञापन
गैस गोदाम में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा देहात क्षेत्र के हसनगढ़ गांव में बिना अनुमति के भारत गैस सिलेंडर का अवैध गोदाम बना हुआ था, जहां पर आपूर्ति विभाग की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर से व्यावसायिक सिलेंडरों में रिफिलिंग करते हुए पाया गया। इसमें मौके से विभाग ने 14.2 और 47 किलोग्राम के करीब 109 सिलेंडर बरामद किए। विभाग ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। 

 

खुर्जा की आपूर्ति विभाग निरीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गैस रिफिलिंग कर ज्यादा दाम में सिलेंडर देने के मामले में शिकायत मिल रही थी। इसमें गैस कंपनी की ओर से कनेक्शन और गैस की खपत में अंतर की जानकारी मिली। इसी के आधार पर विभाग की ओर से समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में जानकारी मिली थी कि देहात क्षेत्र में कुछ लोग छिपकर गैस रिफिलिंग का अवैध कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम तैयार की गई, जिसके बाद गोपनीय रूप से हसनगढ़ गांव में बने एक गोदाम में छापेमारी की। इसमें भारी मात्रा में घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडर रखे हुए थे। मौके पर देखा गया कि छह सिलेंडरों में रिफिलिंग का कार्य चल रहा था। वहां पर मौजूद गोदाम संचालक रेहान और उसके पिता इसहाक से पूछताछ की गई, जिनके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। उनके पास भारत गैस कंपनी के डीलर का प्रमाण पत्र भी नहीं मिला। 

 

ऐसे में मौके से 14.20 किलोग्राम के घरेलू कनेक्शन वाले 65 खाली व आठ सिलेंडर, 47 किलोग्राम के व्यावसायिक कनेक्शन वाले 22 खाली व आठ भरे हुए सिलेंडर और छह में रिफलिंग होते हुए पास गए। इसके अलावा नौ रिफिलिंग पिन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है। गोदाम मालिक चांदबाबू का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपियों ने उनसे किराये पर जगह ली थी। इस संबंध में ग्रामीणों को भी कोई जानकारी नहीं थी। 
 

एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि आपूर्ति विभाग की ओर से हसनगढ़ में छापेमारी कर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए लोगों को पकड़ा गया। मौके से खाली व भरे सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। इसमें आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कंपनी की ओर से आरोपियों के पास सिलेंडर किस प्रकार पहुंचते थे। इसकी जानकारी की जा रही है। 

 

छोटे दुकानदार फैक्टरी में होते थे सप्लाई

जांच में जानकारी मिली कि आरोपी व्यावसायिक सिलेंडरों को भरकर वह दुकानों पर बेचते थे। यह दुकानदार इन सिलेंडरों को होटल, ढाबे व शादी समारोह में बेचते थे। इसके अलावा खुर्जा में कुछ छोटी पॉटरी फैक्टरी में गैस कनेक्शन या पाइपलाइन नहीं है। फैक्टरी संचालक व कारीगर इन सिलिंडरों को खरीदते थे। 

 

सात महीने पहले विभाग ने बीच मार्ग पर पकड़ी थी रिफिलिंग 

आपूर्ति विभाग ने चार मई 2024 को जंक्शन मार्ग पर सिलेंडरों से भरा ट्रक पकड़ा था, मौके पर गैस रिफिलिंग करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें विभाग ने 74 सिलिंडर बरामद किए और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में दो अलग-अलग कंपनी के सिलिंडर मिले थे, तब भी आरोपियों पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें