फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी: पति ने रोका तो उसे ही पीटा, फिर युवक ने बीवी के प्रेमी की ले ली जान

Thu, 08 Jun 2023 08:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने खुलासा किया कि उसने सुपरवाइजर को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी ने सुपरवाइजर की फावड़ा मारकर हत्या क दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपी को घटना के 48 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने सुपरवाइजर को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वह नरेला औद्योगिक क्षेत्र के एन ब्लॉक में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। इसी फैक्टरी की चौथी मंजिल पर वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी भी इसी फैक्टरी में काम करती है। चार जून को सुबह पुलिस को नरेला एन ब्लॉक की फैक्टरी में मारपीट और सुपरवाइजर राकेश पर फावड़े से हमला होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल राकेश को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में लेकर गए हैं। जहां से उसे अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पता चला कि फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी कुलदीप ने उस पर हमला किया है। पुलिस ने फरार कुलदीप के ठिकानों पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और सुपरवाइजर राकेश के बीच अवैध संबंध का शक था। चार जून को तड़के उसने अपने घर में पत्नी और राकेश को आपत्तिजनक हालत में देखा। इस बात का विरोध करने पर उसकी पत्नी और राकेश ने उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद दोनों वहां से चले गए। सुबह आरोपी फावड़ा लेकर फैक्टरी पहुंचा और राकेश पर हमलाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें