फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची ने चिढ़ाया मुंह तो गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम न्यायखंड-1 में शुक्रवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग के सुपरवाइजर ने वहीं काम करने वाले मजदूर की छह साल की बच्ची की हत्या कर दी। बच्ची का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह सुपरवाइजर को मुंह चिढ़ा रही थी।
विज्ञापन


बच्ची का गला दबाते देखकर भाई ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। हालांकि कुछ देर बाद वह लौट आया। लोगों ने उसे दबोचकर धुना और बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंदिरापुरम न्यायखंड-1 में झुग्गी निवासी रजत उर्फ टल्लू पत्नी पुष्पा, दो बच्चे पूजा (6) और रघुवीर (8) के साथ रहते हैं। रजत मजदूरी करता है। दोपहर करीब डेढ़ बजे बेटी पूजा भाई रघुबीर और अन्य बच्चों के साथ झुग्गी के पास की निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने खेल रहे थी।
विज्ञापन

गला दबाकर डराने लगा

निर्माणाधीन बिल्डिंग का सुपरवाइजर सलमान वहां आया। सलमान को देखकर वहां खेल रहे बच्चे उसे मुंह चिढ़ाने लगे। इस दौरान डराने के लिए सलमान पूजा को पहली मंजिल पर ले गया और उसे गला दबाकर डराने लगा।

पीछे से पूजा का भाई रघुवीर भी वहां पहुंचा और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर सलमान वहां से भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोग पहली मंजिल पर पहुंचे तो पूजा अचेत पड़ी थी।

पिता रजत पूजा को पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने सलमान को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पहले भागा फिर कपड़े बदलकर लौटा

एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रघुबीर ने बताया कि जब वह ऊपर पहुंचा तो आरोपी पूजा का गला दबा रहा था। उसके शोर मचाने पर उसे छोड़कर सलमान वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद वह कपड़े बदलकर लौटा जैसे कुछ हुआ ही न हो। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की।

मामला दबाने की कोशिश
आरोप है कि सलमान ने पहले उन्हें ऑफर दिया कि कुछ रुपये लेकर मामले को रफा-दफा कर दो। हालांकि इसके बाद लोगों ने उसे और पीटा। पुलिस ने भी मामले को दबाने का प्रयास किया। हालांकि बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें