फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो यही हैं सबसे ऊंचे टावर?

Sun, 13 Apr 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में सबसे ऊंचे रिहायशी और मिश्रित उपयोग के टावर बनाने का कारनामा भी सुपरटेक के नाम है।
विज्ञापन


सबसे ऊंचा रिहायशी प्रोजेक्ट नॉर्थ आई और मिश्रित उपयोग का प्रोजेक्ट सुपरनोवा निर्माणाधीन है।

आरके अरोड़ा ने करीब 25 साल पहले सुपरटेक की नींव रखी। उस समय सुपरटेक के आधिकतर प्रोजेक्ट मध्य वर्ग को ध्यान में रखकर बनाए जाते थे। धीरे-धीरे कंपनी ने अपना विस्तार किया।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम, वैशाली सहित एनसीआर में उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में पांव जमाया। इस समय सुपरटेक नोएडा के दो सबसे ऊंचे प्रोजेक्ट का निर्माण करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'हमें पैसा नहीं फ्लैट चाहिए'

नॉर्थ आई अब तक का सबसे ऊंचा हाउसिंग प्रोजेक्ट है। सेक्टर 74 में स्थित यह प्रोजेक्ट 66 मंजिल का है। इसका पजेशन 2015 में प्रस्तावित है।

दूसरा प्रोजेक्ट सेक्टर 94 में स्थित सुपरनोवा है। इसका एक टावर स्पायरा 89 मंजिल का है। यह नोएडा में अब तक का सबसे ऊंचा मिक्स लैंड यूज प्रोजेक्ट है। इसका पजेशन 2016 में प्रस्तावित है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कंपनी अब तक करीब 10 हजार आवासीय और एक हजार व्यवसायिक यूनिट बनाकर दे चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें