फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरटेक के खरीदार भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Fri, 04 Jul 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर 93ए स्थित सुपरटेक के एमरॉल्ड कोर्ट परिसर में स्थित एपेक्स व सियान टावर के फ्लैट खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की है।
विज्ञापन


इस याचिका में उन्होंने सुपरटेक से ब्याज सहित पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उनमें ज्यादातर लोग एडवोकेट, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यवसायी हैं।

घर की चाहत में सुपरटेक के इन दो टावरों में पैसा लगाया था। कब्जा मिलने में पहले ही देरी हो चुकी है। मामला कोर्ट में होने से समय लग रहा है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से उनको पैसा वापस दिलाया जाए, या किसी अन्य प्रोजेक्ट में घर दिलाया जाए। उनका कहना है कि जिस समय बिल्डर ने दोनों टावर लांच किया था, उस समय दिसंबर 2012 में कब्जा देने का दावा किया था, लेकिन आज तक कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। वहीं, एपेक्स व सियान टावर बायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह व धीरेंद्र शर्मा का कहना है कि पैसा वापस मांगने वाले कुछ ही लोग हैं। बाकी लोग फ्लैट ही चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें