फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल में 10 हजार फ्लैट दे देंगेः सुपरटेक

Sat, 18 Aug 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आरके अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा ने बताया कि 2019 तक 10 हजार फ्लैटों का निर्माण करके निवेशकों को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसमें करीब 800 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रति माह निर्माण कार्य में 60-70 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।

विज्ञापन


यह फ्लैट नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम समेत अन्य शहरों में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 30 साल से लेकर अब तक 40 हजार फ्लैटों की खरीदारों को चाबी दी जा चुकी है। 60 हजार फ्लैटों पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। 35 विभिन्न प्रोजेक्टों में 1 लाख फ्लैट  (तैयार व निर्माणाधीन) हैं।

एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं
सुपरटेक  के सीएमडी ने बताया कि कुछ ऑफिस स्पेस दिसंबर तक, कुछ दो साल और कुछ तीन साल में पूरे होंगे। इसके बाद पजेशन मिल पाएगा। इसमें मॉल, होटल, आवासीय और अन्य इमारतें शामिल हैं। यह मिक्स लैंड प्रॉपर्टी है। लिहाजा, एक ही जगह कई चीजें मिल पाएंगी। दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग का फ्लैट इस प्रोजेक्ट में है।
विज्ञापन


वहीं, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने स्पायरा में फ्लैट लिया है। यहां फ्लैट का साइज दो और तीन बेड रूम के अलावा पांच हजार से 20 हजार वर्ग फीट तक के हैं। इसकी कीमत दो करोड़ से लेकर 30 करोड़ रुपये तक है। दिल्ली-एनसीआर में इतनी कीमत का फ्लैट नहीं है, क्योंकि यमुना का दृश्य, सभी सुविधाएं एक जगह और अंतरराष्ट्रीय स्तर का निर्माण इसकी खूबियों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें