सुपर 30 के संस्थापक और हजारों बच्चों की जिंदगी में रोशनी भरने वाले आनंद कुमार बुधवार को दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनके साथ थे। आनंद कुमार को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। आनंद ने बच्चों को कई टिप्स व शिक्षा में किए जाने वाले कुछ सुधारों के बारे में बताया।
आनंद ने कहा कि सभी स्कूलों में हैप्पीनेस क्लास चलनी चाहिए। इससे बच्चों का मन पढ़ाई में और भी लगेगा। कहा कि देश की सही तरक्की तभी संभव है जब सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आनंद कुमार की जमकर तारीफ की। साथ ही सभी बच्चों को आनंद जैसा शिक्षक मिले इसकी कामना की।