‘लाइफ में ऐसा ट्रैफिक जाम कहीं नहीं देखा। जरा सी दूरी तय करने में ही एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया।’ यह कहना है एक्ट्रेस सनी लियोनी का।
सनी शनिवार देर शाम क्रासिंग्स रिपब्लिक में बनने जा रहे कांसेप्ट कैपिटल ग्रुप के मॉल ‘द कोर’ का उद्घाटन करने गाजियाबाद पहुंची थीं।
बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए शनिवार शाम को क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में हुजूम उमड़ पड़ा। सनी के फैंस इस कदर बेकाबू हुए कि वहां अव्यवस्था फैल गई।
विशेष बातचीत में बातचीत में सनी ने बताया कि उन्हें लाइफ का सबसे लंबा जाम गाजियाबाद आने में झेलना पड़ा। यूपी गेट से क्रॉसिंग्स रिपब्लिक तक आने में उन्हें एक घंटे से ज्यादा समय लग गया।
ट्रैफिक प्रॉब्लम मुंबई में भी है, लेकिन इतनी नहीं है। एक सवाल के जवाब में सनी ने कहा कि वह अपनी पोर्न स्टार की छवि को तोड़ना चाहती हैं।
इसलिए आने वाली अगली फिल्मों में उनका किरदार बिलकुल अलग ही है। दर्शकों को उनका अभिनय जरूर पसंद आएगा। उनका कहना था कि इंडिया में भी ‘देशी सनबर्न’ फेस्टिवल होना चाहिए। बाद में सनी ने ‘बेबी डोल मैं सोने दी’ गाने पर डांस किया। उन्होंने कुछ अन्य पंजाबी गीत भी गाए।