फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: धंसे ट्रैक और टूटी बेंचों ने छीनी पार्कों की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार बड़े पार्कों में टूटा ट्रैक, गंदगी और आवारा जानवरों से बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। उत्तम नगर क्षेत्र के कई बड़े पार्क बदहाली का शिकार होते जा रहे हैं। इलाके के चार प्रमुख पार्कों में साफ-सफाई की कमी, धंसे हुए ट्रैक, टूटी बेंचें और आवारा जानवरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सुबह-शाम सैर करने आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से पार्कों की स्थिति खराब बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार कई पार्कों की जमीन अंदर से खोखली हो चुकी है। चूहों के बिल बनने के कारण मॉर्निंग वॉक और दौड़ लगाने वाले ट्रैक कई जगह से धंस गए हैं। कुछ जगह ट्रैक के बीचों-बीच मलबा पड़ा हुआ है। लोगों ने कहा कि हादसे के डर से अब कई हिस्सों का इस्तेमाल बंद करना पड़ रहा है। सुबह दौड़ लगाने आने वाले युवाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पार्कों की जल्द मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि पार्क इलाके के बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए यहां नियमित सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।





- रोजाना इस पार्क में आते हैं लेकिन ट्रेक के धंस जाने की वजह से ठीक तरह से दौड़ नहीं लगा पाते हैं। - आलोक कुमार- स्थानीय निवासी



- बंदरों और आवारा कुत्तों के कारण बच्चे खेलने से डरते हैं। प्रशासन को जल्द ही इसके लिए कुछ करना चाहिए। - रीना - स्थानीय निवासी



- पार्क में व्यायाम करने के बाद ठंडे पानी खोजने के बाद भी नहीं मिलता है। यहां ठंडे पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। - अनिल गुप्ता- स्थानीय निवासी



- लोगों को मना करने के बाद भी वह पक्षियों के लिए दाने डाल देते हैं, इससे चूहों की संख्या बढ़ रही है। - हितेश अग्रवाल- स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें