फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टला बड़ा हादसा: मैदान गढ़ी में मेट्रो निर्माण स्थल पर धंसी सड़क, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 20 May 2023 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा कि फेज-4 एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर निर्माण स्थल पर यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
मैदान गढ़ी में धंसी सड़क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदान गढ़ी इलाके में मेट्रो के निर्माण स्थल के पास शनिवार सुबह सड़क धंस गई। गहरी खुदाई के चलते यहां सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से धंस गया है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे की जानकारी देते हुए दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि मेट्रो के लिए सड़क की गहरी खुदाई का काम चल रहा है और उसी दौरान सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। 

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा कि फेज-4 एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर निर्माण स्थल पर यह हादसा हुआ। निर्माण कार्य के तहत की जा रही खुदाई के दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से मैदानगढ़ी की ओर जाने वाली एक आंतरिक सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। इस हादसे में किसी भी कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है व आसपास की किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। 

प्रभावित क्षेत्र को उचित रूप से बैरिकेड लगाकर घेरा गया है और आवश्यक बहाली का काम शुरू कर दिया गया है। डीएमआरसी ने कहा कि इस सड़क पर मौजूद यातायात सामान्य है और वाहनों की आवाजाही को क्षेत्र की अंदर के रास्तों की ओर से मोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बाहरी रिंग रोड के लिए यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
बाहरी रिंग रोड के मधुबन चौक से हैदरपुर कैरिजवे पर डीएमआरी के निर्माण कार्य शुरू होने से यातायात में आ रही बाधा को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी की है। पुलिस ने कहा कि मेट्रो ने पिलर निर्माण के सेंट्रल वर्ज पर कार्य शुरू किया है। जिससे सुरक्षा को देखते हुए एक लेन पर यातायात को सुचारू किया जाएगा। ऐसे में इस सड़क पर एक लेन में यातायात चलने से पांच से छह माह तक इसमें बैरिकेडिंग रहेगी। पुलिस ने अधिक परेशानी को देखते हुए लोगों को इस रास्ते से बच कर व यहां से सफर करने वाले लोगों को यात्रा का प्रबंध करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें