फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में झाडू़ चलाने की फिराक में 'आप': सुनीता केजरीवाल संभालेंगी मोर्चा, दो दिन करेंगी चुनाव प्रचार

Fri, 26 Jul 2024 03:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दो दिन हरियाणा दौरे पर रहेंगी। सुनीता केजरीवाल 27 और 28 जुलाई को हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगी। 
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल वाला चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। इस बार हरियाणा पर आम आदमी पार्टी की नजर है। सुनीता केजरीवाल हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगी। सुनीता केजरीवाल दो दिन यानी 27 और 28 जुलाई को अंबाला, रोहतक और भिवानी में चुनाव प्रचार करेंगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के लिए चुनाव प्रचार अभियान का एलान कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हरियाणा में प्रचार का जिम्मा संभालेंगी। आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अगले 15 दिनों में 45 बड़ी रैलियां करने जा रही है। आम आदमी पार्टी 15 दिनों हर दो विधानसभा में एक चुनावी रैली करेगी। 

27 जुलाई को सुनीता केजरीवाल साढौर विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगी। 28 जुलाई को गढी सांपला किलोई और भिवानी में सुनीता केजरीवाल की विशाल रैलियां होंगी। पानीपत ग्रामीण, आदमपुर और फतेहाबाद में 28 और 29 जुलाई को सांसद संजय सिंह तीन बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें